ब्यावरा। ( संवाददाता -भगवत शर्मा )शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राजगढ़ शहर के गोकुल प्रसाद नर्सिंग होम में टीवी मुक्त भारत तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे क्षय अधिकारी डॉ एसके. मित्तल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को शपथ दिलाते हुए टीबी रोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने बताया गया कि भारत मे टीबी मुक्ति के लिए हम सभी को मिलकर लोगों को जागरूक करना है। टीवी जागरूकता कार्यक्रमों का भीआयोजन करना है। पेशेंट की जांच ,इलाज, दवाई, आदि शुरू करना है। मरीज से अच्छे से व्यवहार करना है। हम सभी को पूरी एकता के साथ मिलकर टीबी मुक्त भारत करना है यही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर गोकुल प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टर ओपी .त्रिपाठी, डॉक्टर गुंजन त्रिपाठी, जिला चिकित्सालय राजगढ़ टीवी यूनिट के पी.एम.डी.टी. कोऑर्डिनेटर महेंद्र पहाड़ी, ऑपरेशन आशा संस्था के डीपीएम पवन सोनी, पीएम मनोज बाथम,टीसी राहुल पिपलोटीया, सीएचआर सादिक अहमद,शक्ति सिंह गुर्जर,दीपक पिपलोटीया, नरेंद्र बंसल,सहित नर्सिंग होम समस्त स्टाफ मौजूद रहा।