मुरैना | 14-जनवरी-2017 प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि नगर के नागरिक सोच बदलें सब कुछ बेहत्तर होगा। यह बात उन्होने आज बनमोर में वार्ड 10, 11 के ओडीएफ घोषित होने के पश्चात शहर के नागरिकों से कही। उन्होने कहा कि शहर में सफाई का विशेष ध्यान दें और नगर पालिका के कचरा उठाने वाले वाहन का इंतजार कर घर या दुकान का कचरा कचरा वाहन में ही डाले। घर में शौचालय बनवाये, खुले में शौच जाने को तोवा कहे। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती विमला भगवान सिंह, श्री भारत सिंह, श्री चिरोजीलाल, श्री विनोद खटीक, पार्षद एवं रोटरी क्लव के अध्यक्ष श्री राकेश बंशल, सहित रफीक अहमद, बासुदेव, रामबरण सहित बडी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित थे। मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि बानमोर के विकास के लिए 16 करोड रूपये से पिलुआ डेम से पानी लाना यह कार्य तीव्र गति से चल रहा है और 3 करोड रूपये से शहर की सडकों एवं अन्य विकास कार्य होगे। लोग सोच बदलें बेहत्तर विकास होगा। सभी बार्डो में एक जैसा विकास हो। बानमोर शहर के लिए कचरा वाहनों को झण्डी दिखाकर मंत्रर ने रवाना किया।