ब्यावरा। पोस्ट ऑफिस के बाहर आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए लंबी कतार में लोग खड़े नजर आए,ओर अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन उसके बाद जब उन्हें टोकन नही मिला तो सभी लोगों ने पोस्ट ऑफिस के गेट पर खड़े हो गए लोगों की भीड़ देख पोस्ट ऑफिस वालो गेट बंद करना पड़ा इस दौरान पोस्ट ऑफिस कर्मचारी ओर लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोग लगातार एक सप्ताह से आ रहे उसके बाद भी हमारे आधार कार्ड अपडेट नही हो पा रहे है। हम सभी सुबह से लाइन में लगे है पोस्ट ऑफिस में केवल 30 ही टोकन दिया जा रहा,जबकि 40 से 50 टोकन बटना चाहिए। यह उनकी मनमानी चल रही है जिससे हमें परेशान होना पड़ रहा है। कई घंटे लाइन में लगे होने के बाद भी नंबर नही आ पा रहा है एक सप्ताह से हम लोग परेशान हो रहे हैं। वहीँ बैंक ऑफ इंडिया के सामने भी अपडेट करवाने के लिए लोगों की लंबी लंबी लाइन लगीं रही लोग अपनी बारी का इंतज़ार करते नजर आए। नगर के वरिष्ठ लोगो का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है नगर में बीएसएनल ऑफिस नगर पालिका,पुरानी तहसील परिषर, लोकसेवा में आधार मशीन रखी हुई है यह सभी अगर चालू हो जाती है तो लोगों को काफी राहत मिल जायेगी। वह समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लेंगे।
ब्यावरा - आधार अपडेट करवाने में लोगों को आ रही परेशानी