ब्यावरा। ( रिपोर्ट भगवत शर्मा )स्व.श्री आशा देवी सिंह की स्मृति में पब्लिक स्पोर्ट्स क्लब पर पांच दिवसीय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 'विधायक कप' भव्य समापन शनिवार को हुआ,जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सिंह उपस्थित हुए, अध्यक्षता विधायक रामचंद्र दांगी ने की,पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने फाइनल विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुक़ाबले की विजेता और उपविजेता टीम और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने विधायक रामचंद्र दांगी से कहा इस खेल मैदान को सही किया जाए और खिलाड़ियों से खेल मैदान पर सासंद निधि से भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। फाइनल मुकाबला ग्वालियर और उज्जैन के बीच बजे खेला गया , जिसमे पहले हाफ में ग्वालियर टीम के खिलाड़ी सोनू और दूसरे हाफ के अंतिम समय में प्रवीण ने गोल कर 2-0 से ग्वालियर टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता की विजेता ग्वालियर टीम को 51000 एवं ट्रॉफ़ी विधायक रामचंद्र दांगी द्वारा व उपविजेता उज्जैन टीम को 21000 एवं ट्रॉफ़ी अतुल जगताप समाजसेवी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
ब्यावरा - अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता विधायक कप में ग्वालियर टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब किया अपने नाम