ब्यावरा। सिटी थाना के पीछे साईं मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान गंगा यज्ञ में भक्ति रस बरस रहा है,जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति मय रसपान कर रहे हैं। भागवत कथा में कथावाचक पंडित प्रीतमशरण महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है,भागवत कथा के 6 दिन श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक पवन महाराज ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा द्वारका की स्थापना व रुकमणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। भागवत कथा बड़ी संख्या महिलाए व पुरुषों ने श्रवण कर रहे।