तलेन नगर के निकटस्थ ग्राम बावड़ीखेड़ा निवासी सैनिक हेमराज जी लववंशी का रविवार को पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तलेन के पास बावड़ी खेड़ा में किया गया, हेमराज लववंशी सेना की ई एम ई कोर के जवान थे, वर्तमान में पानागढ़ में सेवारत थे, कुछ दिनों से स्वास्थ खराब था जिसके लिये उनका उपचार कलकत्ता के सेना अस्पताल में चल रहा था वही सैनिक ने अंतिम साँस ली, उसके बाद उनके पैतृक गांव में रविवार को पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया,वही इसके पहले तलेन थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में तलेन पुलिस टीम द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया, उसके पश्चात सैनिक की शौर्ययात्रा पुरे गांव से निकालते हुए मुक्तिधाम पहुंची,वहा पर सेना द्वारा रीत परेड द्वारा शहीद सैनिक रीत चढ़ाई गयी, इस मोके पर मानसिंह यादव फौजी एवं सेकड़ो गांव वासियो सहित पुरे क्षेत्र के लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.