ब्यावरा। (रिपोर्ट भगवत शर्मा )महिला दिवस पर मातृशक्ति जागरण मंच महिलाओं ने सामाजिक व विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मान समोराह कार्यक्रम में श्रीमती गायत्री देवी गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष, एवं विशेष अतिथि श्रीमती किरण अहिरवार अनुविभागीय अधिकारी, श्रीमती अनुराधा कसेरा दुव्रा श्रीमती रानू सौरभ गुप्ता,श्रीमती संध्या रघुवंशी, श्रीमती निहारिका पाराशर, आरक्षक श्रीमती आयशा बानो, श्रीमती श्रीमती सोना अवस्थी, श्रीमती चित्रा खेमजी, महिला अधिवक्ता श्रीमती अनीता यादव, श्रीमती ममता धाकड़, को उनके कार्य के लिए मातृशक्ति जागरण मंच के द्वारा सम्मानित किया। इस मौके पर मातृशक्ति जागरण मंच की मुख्य वक्ता श्रीमती अनुराधा कसेरा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की भूमिका में यदि महिला आगे नहीं आएगी तो राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपने हुनर का परचम लहरा रही है। आज देश के बड़े-बड़े पदों पर महिला बैठी हुई है। राजगढ़ जिले में भी महिलाएं सशक्तिकरण पीछे नहीं है। भारतीय संस्कृति में नारी को दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती का रूप दिया गया है। महिलाओं के उत्थान के लिए महिलाओं द्वारा बड़ी-बड़ी सामाजिक संस्थाएं चलाई जा रही हैं। महिला किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं है।