मुरैना | 14-जनवरी-2017 भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री जी के आनंदम महोत्सव के शुभारम्भ के साथ ही आनंदम् प्रकल्प का भी शुभारम्भ मुरैना में हो गया। सजीव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुनकर सभी उपस्थित जन आनंदीत हुए और सभी ने निश्चित ही स्वयं भी संकल्प लिया होगा कि वे घरों में मौजूद गैर जरूरी सामग्री को आनंद कल्पों में दान करेगे जिससे की जरूरतमंद व्यक्तियों तक वे चीजें पहुंच सके। इस प्रकार वस्तुऐं प्रदान करने वाले और वस्तुऐं प्राप्त करने वाले दोनों ही आनंद की अनुभूति से सराभोर हो सकेगे। आनंद महोत्सव अंतर्गत मुरैना जिले में पंचायती धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह, नगर निगम महापौर श्री अशोक अर्गल, जनप्रतिनिधिगण और जिला अधिकारीगण तथा एनजीओ सुश्री अशा सिकरवार व उनके सदस्य गण उपस्थित थे। आनंद महोत्सव अंतर्गत प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि मुरैना में बनाये गये आनंद प्रकल्प में कोई भी व्यक्ति अपने घर में मौजूद ऐसी वस्तुऐं जो उनके प्रयोग में नहीं आ रही हैं किन्तु दूसरों के लिये उपयोगी हो सकती है जिनमें वस्त्र, बर्तन, कम्बल, पुस्तकें या अन्य जो दूसरों के काम आ सकती है, पुराने लोग सेवा केन्द्र में बनाये गये ‘‘आनंदम् प्रकल्प’’ में जमा करा सकते है। जरूरत मंदो जिनकों ऐसी चीजों की आवश्यकता हैं वे आनंदम् प्रकल्प से इन चीजों को बगैर कोई शुल्क चुकाये अपने उपयोग के लिये ले जा सकते है। शीघ्र ही मुरैना शहर कुछ और चुनिंदा स्थानों पर जैसे कि पुराना बस स्टेण्ड पर आनंद प्रकल्प स्थापित गया है। धीरे-धीरे इनका विस्तार ग्राम पंचायत तक किये जाने की शासन की मंशा है। महापोर श्री अशोक अर्गल ने बताया कि जिले में वर्तमान में 166 आनंदक पंजीकृत हो चूके है। कभी भी कोई भी ऐसा व्यक्ति जो कि लोगों के जीवन में आनंद लाने के लिये स्वेच्छिक रूप से सेवा भाव के सर्म्पण के रूप में आनंदक बनने का इच्छुक व्यक्ति इस कार्य हेतु आनंदक के रूप में स्वयं का पंजीयन वेबसाईट www.anandsansthanmp.in एवं दूरभाष क्रमांक 0755-2553333 पर भी सम्पर्क कर ‘‘आनंदक’’ के रूप में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक पंजीयन करा सकते है। आनंद प्रकल्प में स्वास्थ्य मंत्री एवं महापौर ने वस्त्र दान किये आनंद महोत्सव के शुभारम्भ एवं स्वास्थ्य मंत्रर व महापोर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अनुपयोगी वस्त्र एवं अन्य सामग्री जो कि जरूरत मंदों के काम आ सकती हैं दान की। सप्ताह भर होंगे आयोजन जिले में 21 जनवरी 2017 तक आनंद महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल संबंधी गतिविधियॉ आयोजित होगी। जिले की ग्राम पंचायतों में क्लस्टर ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रत्येक क्लस्टर में तीन ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई है।