आनन्दोत्सव के तहत नेकी की दीवार ’आनन्दम’ पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के टीटी नगर भोपाल स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मेगा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गांधी चौक स्थित आनन्दम स्थल पर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी इस अवसर पर विधायक श्री दुर्गालाल विजय, कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता, एसडीएम श्री आरबी सिन्डोसकर, एसडीओपी श्री जयराज कुबेर, सीएमओ नगर पालिका श्री अहिरवार सहित बडी संख्या मे नागरिक एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमत्री जी के उदवोधन का लाइव प्रसारण किया गया जिसमे उन्होने व्यक्ति के जीवन मे आनन्द के क्षण और उससे मिलने वाली उर्जा पर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही जिन कार्यो से अपने जीवन मे आये आनन्द के क्षणो को साझा किया। उन्होने नेकी की दीवार आनन्दम की परिकल्पना के बारे मे बताया कि प्रत्येक जिले मे इसकी शुरूआत की गई है इसके माध्यम से लोग दूसरो की आवश्यकताओ की पूर्ति करने मे सहयोग प्रदान कर सकते है। साथ ही सेवा भाव मे जो आनन्द मिलता है उसकी अनुभूति कर सकते है। इस अवसर पर कार्यक्रम मे उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओ को मिष्ठान वितरण कि
’श्योपुर मे आनन्दम’ पर हुआ सीएम महोदय के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सैकडो नागरिक रहें उपस्थित