भिण्ड | 14-जनवरी-2017 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आनंद विभाग की स्थापना कर आनंद उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आज भोपाल से किया गया है। जिसको प्रदेश के जिलो के साथ जिला मुख्यालय भिण्ड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान देखा और सुना गया है। जिसमें आनंद की दिशा में हम सभी को अनुभूति हुई है। इसलिए गरीबो का सहारा बनने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। उक्त उदगार नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने आनंद उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री संजीव कांकर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अवधेश सिंह कुशवाह, नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मिहोलिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संजू जाटव, उपस्थित थी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रवीण सिंह, पार्टी पदाधिकारी श्री सुन्दरपाल सिंह, श्री कमल सिंह तोमर, एडीएम श्री टीएन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा, संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील शर्मा एवं डॉ. अनुज रोहतगी, एसडीएम श्री संतोष तिवारी, त्रिस्तरीय पंचायतो के पदाधिकारी, नगरीय निकाय के प्रतिनिधि, समाज सेवी संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, पत्रकार एवं छात्र-छात्राऐं और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आनंद उत्सव की शुरूआत कर अंतिम छोर तक के गरीब व्यक्तियों को नेकी की दीवार की दिशा में वस्त्र आदि की सुविधाऐं सभी के सहयोग से प्रदान करने की अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि नर सेवा नारायण सेवा है। आम आदमी के जीवन में सेवाभाव से भगवान की प्राप्ति होती है। इसलिए हम सभी को गरीबो के कंधे पर हाथ रखकर उनको सुविधाऐं प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेकी की दीवार के अन्तर्गत स्वयं सेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाऐं एनजीओ एवं विभागीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और गामान्य नागरिको ने वस्त्र एवं वस्तुऐं दान की है। जिनको गरीबो में वितरित किया गया है। इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार एवं अन्य कार्यक्रमों में भी सहयोग किया जाए। क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आनंद विभाग की स्थापना कर आनंद उत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत की है। जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश के साथ भिण्ड जिले में भी आनंद की दिशा में उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होनें कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबो को मिले। तब भी आनंद की अभिभूति होती है। उन्होंने कहा कि भिण्ड शहर में सीवर प्रोजेक्ट के अन्तर्गत 300 करोड रूपए राज्य सरकार ने स्वीकृत किए है। इसीप्रकार वाटर सप्लाई के अन्तर्गत 175 करोड रूपए उपलब्ध कराए गए है। इस सुविधा से भी जनप्रतिनिधियों और नागरिको में अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को सभी के सहयोग से वस्त्र उपलब्ध कराने की अनुकरणीय पहल की गई है। साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भजन और नाटको की प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित किया है। इसलिए आनंद उत्सव काफी उपयोगी और साकार सिद्व हुआ है। कार्यक्रम का संचालन शाउत्कृष्ट उमावि क्र. एक के श्री धीरेन्द्र सिंह गुर्जर एवं श्रीमती प्रीति व्यास द्वारा किया गया। अंत में आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा ने सभी के प्रति प्रदर्शित किया। आनंद उत्सव कार्यक्रम में एलईडी पर सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा द्वारा प्रदेश में आनंद उत्सव के अन्तर्गत नेकी की दीवार का शुभारंभ तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल से आज किया। जिसका सीधा प्रसारण म.प्र.माध्यम द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड पर लगाई गई एलईडी सुनने की व्यवस्था की गई। जिसको जनप्रतिनिधि, नगरीय निकाय एवं पंचायतो के पदाधिकारी, समाज सेवी संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठन, पत्रकार, विभागीय अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्रा और नागरिको द्वारा सुना जाकर आनंद की अनुभूति प्राप्त की। आनंद उत्सव में उपलब्ध कराए वस्त्र एवं सामग्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में आयोजित जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम में नेकी की दीवार की दिशा में स्वयं सेवी संस्थाओं, विभागीय अधिकारी, समाज सेवी संगठन के अलावा शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिको ने आनंद उत्सव में सामग्री कम्बल, कपडे, बर्तन, कोट, पेन्ट और रोजमर्रा में आने वाली सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस सामग्री का वितरण राज्यमंत्री श्री आर्य द्वारा गरीबो को किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आनंद की दिशा में भजनो की प्रस्तुति जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री आर्य द्वारा आनंद की दिशा में ’’आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’’ भजन की प्रस्तुति दी। जिस पर पत्रकार श्री अनिल चौधरी एवं श्री लाजपत अग्रवाल ने नगद राशि देकर पुरूष्कृत किया। इसी प्रकार राज्यमंत्री श्री आर्य ने कार्यक्रम में गर्ल्स स्कूल की छात्रा विद्या शाक्य द्वारा मनमोहक और आनंद पर आधारित भजन की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति पर कार्यक्रम में आनंदित होकर नागरिको ने नोटो की वर्षा की। साथ ही तालियों की गडगडाहट से उसका उत्साह वर्धन किया। साथ ही राज्यमंत्री श्री आर्य ने छात्रा के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिक्षण संस्थाओं को पुरूष्कार देने की घोषणा सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य एवं क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में आयोजित जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम में आनंद की दिशा में प्रस्तुत करने वाली शिक्षण संस्थाओं को मंत्रीनिधि से 5100-5100 रूपए का पुरूष्कार देने की घोषणा राज्यमंत्री श्री आर्य ने की। उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रमाण पत्र सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य एवं क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में आयोजित जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम में शहर के गौरी किनारे स्थित पार्क निर्माण एवं स्वच्छता का उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। आनंद उत्सव कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य एवं क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व आनंद उत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता एवं मैच का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिको को आनंद की प्राप्ति हुई। साथ ही खेलो के प्रति जागरूक करने की पहल के साथ प्रतियोगिता एवं मैच से प्रतिभागी और नागरिक आनंदित होकर भाव विभोर हुए।
गरीबो का सहारा बनने के लिए हम सभी को आगे अना चाहिए - श्री आर्य जिला मुख्यालय पर आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोजित