ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे विद्यार्थी है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए कोचिंग संस्थानों में नहीं जा पाते थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्यावरा के विधायक श्री रामचंद्र दांगी जी ने अपने क्षेत्र के इन युवाओं के उज्जवल भविष्य को देखते हुए निशुल्क विधायक विजन कोचिंग क्लासेस को प्रारंभ किया। इस कोचिंग में प्रतिभावान युवाओं के सपनो को साकार करने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी माननीय विधायक ब्यावरा द्वारा करवाई जाती है। आज उसी के परिणाम स्वरूप उक्त कोचिंग से 15 विद्यार्थियों का चयन मध्य प्रदेश पुलिस के लिखित परीक्षा एवं एसएससी जीडी में हुआ है। माननीय रामचंद्र दांगी विधायक ब्यावरा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी ऐसे ही मेहनत की पराकाष्ठा करते हुए अपने माता-पिता व ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे। माननीय विधायक ब्यावरा श्री रामचंद्र दांगी जी ने कोचिंग क्लास के डायरेक्टर श्री रोहित मीणा एवं उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया है जो दिन रात मेहनत करके बच्चों के भविष्य को सवारने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ब्यावरा -निशुल्क विधायक विजन कोचिंग क्लासेस का हुआ शुभारम्भ