राजगढ़ / पचोर - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह गत दिवस पचोर के अग्रवाल मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर विशेष अतिथि पूर्व संसदीय सचिव हनुमान प्रसाद गर्ग मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश सचिव घनश्याम शर्मा सुश्री रेखा नामदेव अशोकनगर जिला अध्यक्ष संजयराठौर जिला महासचिव अजय साहू पचोर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार साफा पहनाकर किया गया । इस दौरान सांसद रोडमल नागर ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के विषय में अपनी बात रखी गई इस दौरान अतिथियों द्वारा पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी गई कार्यक्रम के दौरान जिले से आए समस्त पत्रकारों का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस आयोजन में विशेष रुप से संभागीय सचिव कमल चौरसिया जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीम खान शाहिद पठान राजेंद्र सिंह जाट अरुण विजय वर्गी प्रेम प्रकाश गुप्ता कमल सक्सेना जगदीश गुप्ता प्रमोद सदानी नीलू दुबे बबीता जुलानिया मनोज अग्रवाल महेश भंडारी काका कमल राजोरे मण्डल महामंत्री आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिले से पधारे सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली मिलन समारोह की बधाई दी कार्यक्रम का संचालन रमाकांत शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पचोर द्वारा किया गया आभार जिला महासचिव अजय साहू द्वारा व्यक्त किया गया।
पचोर- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ राजगढ़ जिला इकाई का होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित