ब्यावरा,दौलत नगर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक अलका शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का सभी भक्तों को रसपान कराया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था,पापियों के सर्वनाश के लिए श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था, वे माया से प्रेरित होकर गोकूल पहुंच गए। नंद बाबा के घर जन्मोत्सव की खुशियां बनाई गई। उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान मनुष्य योनी में जन्म लेकर दुख: में भी सुखी जीवन जीने की सीख देते है। उन्होंने भगवान श्री राम कुष्ण के जन्म का व्याख्यान करते हुए जनमानस से भगवान की भक्ति में लीन होने की अपील की। महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित हुए। मुख्य जजमान गोपाल यादव लाइनमैन, मोहन लोधी सुठालिया प्रेम यादव,सीताराम यादव, दिनेश शिवहरे, गोपाल यादव,दीपक यादव, रामविलास यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भागवत कथा का श्रवण किया।
पापियों के सर्वनाश के लिए श्रीकृष्ण ने लिया था अवतार :- अलका शर्मा