ब्यावरा,(भगवत शर्मा )यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में शिवराज मामा का बुलडोजर चला, राजगढ़ जिले के ब्यावरा ओर सारंगपुर में गुंडे बदमाशों के अवैध मकान तोड़े गए, प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यावरा नगर में प्रशासन, पुलिस की संयुक्त कार्यवाही नगर के सट्टा कारोबारी फुर खान पिता अजमल खान के मकान पर बुलडोजर चला,जिसमे आरोपी का मकान जमीदोज कर दिया गया,एसडीएम संजय उपाध्याय ने बताया कि आरोपी फुरखान पर कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज है वहा 2006 से अपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ है साथ ही शासकीय कार्य में बाधा के मामले में दर्ज है, आरोपी सट्टे का कारोबार में लिप्त था, उस पर 16 अपराधिक मामले दर्ज व शासकीय कार्य में बाधा सहित और अन्य कई गंभीर मामले व अन्य धाराओं के साथ ही आरोपी पर दो बार जिला बदर की हुई कार्रवाई भी की गई थी, साथ ही उक्त मकान जिसमे वह रहता था वहा भी अवैध है हमारे द्वारा संबंधित मकान के कागज मांगे गए थे लेकिन वहा पेश नहीं कर पाया,जिस पर कार्यवाही की गई है, आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, भारी संख्या में रहा पुलिस बल मौजूद जुआ-सट्टा खिलाने वाले अपराधी फुरकान का मकान ध्वस्त किया गया। इसने ब्यावरा में 900 स्क्वायर फीट पर अतिक्रमण कर 2000 स्क्वायर फीट पर दो मंजिला तान रखी थी। जिसकी प्लाट सहित अनुमानित कीमत 38 लाख है। वहीं दूसरे एक अन्य अपराधी हाफिस सोल्जर जिसने सारंगपुर में 2700 स्क्वायर फिट पर अतिक्रमण कर दुकान-मकान लगभग 50 लाख रूपये राशि से बना रखे थे, को जेसीबी से समतल भूमि में परिवर्तित कर दिया गया और शासकीय जमीन मुक्त कराई गई। उक्त कार्रवाही में एसडीएम, एसडीओपी श्रीमती किरण अहिवार सहित देहात थाना, करनवास थाना, सुठालिया थाना,शहर थाना की पुलिस व नपा अमला भारी पुलिस बल मौजूद रहा! इन पर भी हुई कार्यवाही बालिकाओं के साथ छेडछाड और अष्लील हरकतें करने वाले तहसील नरसिंहगढ़ के माना के रफीक का अवैध अतिक्रमण तोडा गया। सारंगपुर के एक सूदखोर का 2 करोड़ से अधिक कीमत का मकान पर बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। रनारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में किए अतिक्रमणों को हटाया गया। कालीपीठ के मूडला में एकीकृत माध्यमिक विद्यालय की जमीन को ग्रामीणों के अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया गया। राजगढ़ के खजुनेर रोड पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की तैयारी कर रहे लोगों से शासकीय जमीन की मुक्ति कराई गई। ग्राम लसूलिया में रामनाथ की भूमि सर्वे नम्बर 489 पर से अरोपी सुनील गुर्जर का अतिक्रमण लगभग 62 लाख की भूमि जबरन कब्जे से मुक्त कराई गई
ब्यावरा - सट्टा कारोबारी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो मंजिला मकान किया जमीदोज जिले में सट्टाकारोबारी, सूदखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाही