राजगढ़ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा अप्रैल माह में (08-22 अप्रैल 2022) आगामी 15 दिवसों में पुस्तकां के दान हेतु ‘‘पुस्तक दान ज्ञान दान‘‘ अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए है। अभियान दौरान जनसामान्य एवं छात्र उनके पास अध्ययन के पश्चात संधारित पुस्तकों को दान कर ज्ञान दान में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकेगें। दान में प्राप्त पुस्तकों को आवश्यकता वाले जनसामान्य एवं छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। आवश्यकतानुसार पुस्तकालय भी प्रांरभ किये जाएगें । ‘‘पुस्तक दान ज्ञान दान‘‘ अभियान का शुभांरभ कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा जिला पुस्तकालय पारायण चौक राजगढ़ में जनसामान्य एवं छात्रों से पुस्तकें दान में प्राप्त कर किया जाएगा। अभियान के तहत दानदाता अपनी पुस्तकें जिलें अपने निकिटतम शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी शालाओं में शाला के कार्य दिवसों में शाला समय में पुस्तकें दान देकर पावती प्राप्त कर सकेगें। प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा दान से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु एक प्रभारी शिक्षक नियुक्त करेंगें। जो पुस्तकों को पंजी में दिनांकवार दानदाता का नाम एवं पुस्तकों के नाम सहित संबंधित जानकारी संधारित करेंगे एवं दानदाता को पुस्तकों की पावती प्रदान करेंगें । समा.क्र./059/059/04/2022 ........0......