राजगढ़ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के मार्गदर्शन में संस्कृति विभाग के सौजन्य से श्री रामनवमी के पावन अवसर पर प्राकट्य पर्व का आयोजन 10 अप्रैल, 2022 को सायं 07ः00 बजे से राजमहल परिसर राजगढ़ में आयोजित किया गया है। श्रीराम केन्द्रित गायन एवं नृत्य की विविध प्रस्तुतियों के रसारवादन हेतु कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा सभीजनों को आमंत्रित गया है। इस अवसर पर लोक गायन श्रीराम केन्द्रित राजकुमार ठाकुर एवं साथी सागर, श्रीराम महिला नृत्य नाटिका सुश्री वी. अनुराधा सिंह एवं साथी भोपाल तथा भक्ति गायन श्रीराम केन्द्रित अखिलेष तिवारी एवं साथी भोपाल द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। प्राकट्य समारोह के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)राजगढ़कार्यक्रम का समन्वय, तहसीलदार राजगढ़दलों की आवास व्यवस्था, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारीराजगढ़दलों के भोजन एवं स्वल्पाहार व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री पीआईयू राजगढ़ अतिथियों एवं दल सदस्यों हेतु फुल-बुके स्वागत व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजगढ़प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मैदान साफ-सफाई, पेयजल, दलों एवं अतिथियों हेतु पेयजल, अस्थाई टायलेट मैदान रेखाकंन, एनाउसमेंट व्यवस्था, जनसम्पर्क अधिकारी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार, जिला परियोजना समन्वयक जिलाशिक्षा केन्द्रआमंत्रण पत्र तैयार कर वितरण व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)सुरक्षा व्यवस्था, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजगढ़, मंच के समीप रंगोली व्यवस्था, बीईओ/बीआरसीसी विकासखण्ड मंच, साउण्ड एवं बैठक व्यवस्था में आवश्यक सहयोग तथा जिला क्रीडा अधिकारी (शिक्षा) राजगढ़ एवं प्राचार्य केरियर कान्वेंट स्कूलमंच संचालन के लिए दायित्व सौपे गए है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी. एस. बिसोरिया (9406554137) नियुक्त किए गए है। सभी अधिकारी परस्पर समन्वय कर कार्यक्रम सम्पन्न कराने तथा आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त करें तथा समय-समय पर कार्य की प्रगति सेवरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराए। समा.क्र./060/060/04/2022 ........0......