*शाजापुर,अकोदिया*। कार्यकर्ता को व्यक्तिगत भी ओर कार्यकर्ता के मान से भी समयानुसार अपडेट रहने की जरूरत है वरना राजदूत मोटरसाइकल, एच्एमटि घड़ी, नोकिया मोबाइल ओर सबसे प्रमुख कांग्रेस पार्टी को समाज ने जैसे आउटडेट कर दिया वैसे आप भी बाहर हो जाओगे पोलिंग एजेंट पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई होती है। कार्यकर्ता होने के नाते हमारी भूमिका क्या है ये समझना भी जरूरी है। भारत को भव्य बनाना हमारा लक्ष्य है कुशाभाऊ ठाकरे जी ने कार्यकर्ताओं को सफलता के कई मूलमंत्र दिए। उक्त उदगार भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने अकोदिया में शुजालपुर व शाजापुर विधानसभा की बैठक में कहे स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा द्वारा दिया गया। मंच पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री इन्दर सिंह परमार,प्रदेश मंत्री भाजपा क्षितिज भट्ट ,जिला महामंत्री सन्तोष बराड़ा ,विजय बेस, दिनेश शर्मा उपस्थित थे ।अतिथियों का स्वागत अकोदिया मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव व संचालन महामंत्री अरविंद परमार द्वारा किया गया। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी चिन्टू सक्सेना ने दी। बैठक में पूर्व विधायक बिजेन्द्र सिंह, सिसोदिया ,इन्दर सिंह गोठी ,केदार सिंह मंडलोई ,जसवंतसिंह हाड़ा, अरुण भिमाबद ,जेपी परमार, किरण ठाकुर ,प्रदीप चन्द्रवँशी, अशोक नायक, देवेंद्र चन्दवंशी ,मनोहर विश्वकर्मा ,नवीन राठौर, विजय जोशी श्याम टेलर, शिवप्रताप सिंह मंडलोई,दौलत सिंह मंडलोई,गोपाल राजपूत,हनुमंत राव,खाम सिंह यादव, जगदीश सितारा,नरेन्द्र मेहता ,देवेन्द्र तिवारी,सुरजसिह सिसोदिया,राजेन्द्रसिह परमार,इंदरसिंह जादोन,मनीष परमार, अजय राठी ,कपील परमार,देवकुमार भिलाला,नरेंद्र राठौर, जीवन परमार, कैथल पटेल,लता राठोड,रूपल शाह ,सुरेन्द्रसिह यादव,हरिओम गोठी,राधेश्याम गुर्जर, जगदीश पाल सहित जिले दोनो विधानसभा के सभी मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री मोर्चे प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे