आनंद उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम आनंदम् स्थल पर प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस द्वारा फीता काटकर किया गया। साथ ही श्री जैन एवं श्रीमती चिटनीस द्वारा अपने साथ लाये गये शॉल, ऊनी वस्त्र, आनंदम् स्थल पर समर्पित किये। तत्पश्चात संपूर्ण आनंदम् स्थल का मुआयना किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसमें राष्ट्रीय गीत एवं मध्य प्रदेश गान सभी लोगों द्वारा खडे़ होकर सामूहिक रूप से गाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल में आनंद उत्सव पर दिये गये उद्बोधन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात मूकबधीर बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी गई। आनंद हार-जीत का नहीं बल्कि जीत और जीत का खेल हैं-श्रीमती चिटनीस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनीस ने कहा कि आनंद उत्सव के तहत सार्वजनिक स्थानों पर आनंद पात्र रखवाये जायें। जिसके पास ज्यादा है, वो उसमें छोड़ जायें और जिसे जरूरत है वह ले जायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की आनंद उत्सव की कल्पना भारतीय परम्परा की पोषक हैं। जिस प्रकार पूर्व में समाज अपनी व्यवस्थाओं से स्वयं चलता था। उसी प्रकार आज भी मध्य प्रदेश सरकार समाज को स्वावलम्बी बनाने के लिये कटिबद्ध हैं और इसी तारतम्य में आनंद उत्सव मनाया जा रहा हैं, ताकि लोग मिल जुलकर खुशियाँ और प्यार बांट सकें। साथ ही यह भी कहा कि हर व्यक्ति के लिये आनंद की परिभाषा अलग-अलग हैं। आप लोग ऐसी वस्तुऐं आनंदम् में छोडे़ जो किसी के काम आ सकें। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने द्वारा लिखित ‘‘खाया-पिया अंग लगेगा दान दिया संग चलेगा, बाकी सब जंग लगेगा‘‘को श्रीमती चिटनीस ने पढ़कर सुनाया और कहा कि सच एवं ईमानदारी का भी अपना आनंद हैं। यह देश राजाओं का नाम भले ही याद ना रखता हों लेकिन संतो को भुलता नही हैं। इनी शब्दों के साथ उन्होंने 2 लाख 50 हजार रूपये आनंद उत्सव के लिये देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि सभी 15 मिनट अंताक्षरी खेलेगें। जिसमें ना कोई जितेगा और ना कोई हारेगा, क्योंकि आनंद जीत और जीत का खेल हैं। तिल गुड़ के साथ हुआ आनंद उत्सव का आगाज प्रदेश के ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन ने आनंद उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति के अनुसार मकर संक्रांति पर तिल गुड़ बांटकर खाने की परम्परा हैं। उसका निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को तिलगुड़ बंटवाया गया। उन्होंने कहा कि मैं भी विक्रम विश्वविद्यालय में कुश्ती का चैम्पियन रहां हँू और इस प्रकार प्रारंभ से ही खेलकूद गतिविधियों से जुड़ा रहा। आज आनंद उत्सव में वह सभी यादे ताजा हो गई। इसका श्रेय मुख्यमंत्री जी को जाता हैं, जिन्होंने संपूर्ण प्रदेश की जनता को आनंदित करने के लिये आनंद उत्सव प्रारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों एवं नागरिकों से आव्हान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी द्वारा प्रारंभ किया गये स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर उसे सफल बनायें। साथ ही कहा कि पहले की तुलना में मध्य प्रदेश में अब 17 हजार मेगा वॉट बिजली पैदा हो रही हैं। मात्र 11 हजार 500 मेगावॉट बिजली ही खपत हो रही है। किसानों की चिंता यदि किसी ने कि है तो वह माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने की हैं। किसानों को 5 हार्स पॉवर कनेक्षन के लिये मात्र 7 हजार रूपये किसानों को भरना पड़ते हैं बाकि सब्सिडी के रूप में सरकार भरती हैं, क्योंकि हम किसानों की आय दुगना करना चाहते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, पुलिस अधीक्षक श्री आर.आर.एस.परिहार, सीईओ जिला पंचायत श्री अमिताभ सिरबैया सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिंह ने 14 से 21 जनवरी तक चलने वाले आनंद उत्सव कार्यक्रम में तिथिवार होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना पंजीयन करायें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लालबाग उ.मा.विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लेजिम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें मंत्री श्री जैन एवं श्रीमती चिटनीस व कलेक्टर श्री सिंह शामिल हुए और विद्यार्थियों के साथ लेजिम खेली। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने लेजिम खेलकर आनंद उठाया। इसी तारतम्य में सभी ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। उपस्थित बच्चों को पतंगों का वितरण किया गया। साथ ही आनंद उत्सव कैप भी बच्चों को बांटी गई। इसी कड़ी में एम.के.मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित प्रस्तुति दी एवं मेक्रो विजन एकेडमी द्वारा ‘‘जियो तो ऐसे जियो गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया और खुले में शौच ना करने का संदेश दिया। श्री संजय सिंह गहलोद के नेतृत्व में सरगम गु्रप द्वारा विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें मंत्री द्वय ने जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को देश भक्ति से सराबोर कर दिया।