राजगढ़ - ( रिपोर्ट - सतीश यादव ) जिला मुख्यालय से लगभग 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करेड़ी मे बुधवार की रात को ज़मीनी विवाद में हुई कहासुनी के बीच विवाद हो गया,जो कि इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया और हमलावरों के हमले मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनका जिला अस्पताल मे उपचार किया जा रहा है,वंही गुस्साई भीड़ ने हमलावरों की मकान व दुकान को आग के हवाले कर दिया और पुलिस व प्राशासनिक अधिकारियों के वाहनो पर भी पत्थरो से हमला कर दिया। घटना की सूचना लगते ही राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दिक्षित ,एसपी प्रदीप शर्मा व एडिशनल एसपी सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिगड़ रही स्थित को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल करना पड़ा। उक्त घटनाक्रम की सूचना भौपाल में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को लगने के बाद आईजी इरशाद वली भी देर रात राजगढ़ के करेड़ी गांव पहुंचे जंहा उन्होंने कानून व्यवस्था का जायज़ा लिया। उक्त घटनाक्रम के पश्चात अब गांव में शांतिपूर्ण माहौल है और कोई हालांकि लगभग 2 से 3 घंटे तनावपूर्ण रही स्थित के बाद करेड़ी गांव में अब शांति है,और किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की सूचना नही है। वंही राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि,पथराव में एक पुलिसकर्मी के पैर में चौंट आई है,और जब तक विवेचना पूर्ण नही हो जाती यंहा पुलिस बल तैनात रहेगा। वंही देर रात कोतवाली थाने में घायल पक्ष की और से 1 महिला व 3 पुरूष हमलावरों के विरुद्ध हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओ में प्रकरण दर्ज किए गए है, पुलिस पर पत्थर फैंकने वाले 7 नामजद व 30 से 40 अन्य उपद्रवियों पर भी शासकीय कार्य मे बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
राजगढ़ - जमीनी विवाद में करेड़ी में दो पक्षो में खूनी संघर्ष दो भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला,गुस्साई भीड़ ने हमलावरों के मकान व दुकान में लगाई आग,पुलिस की गाड़ी पर भी किया पथराव अभी स्थिति नियंत्रण में