तलेन शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलेन परिसर में गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में विधायक की उपस्थिति में रिबन काटकर जननी 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक राजवर्धन सिंह, Bmo गौरव त्रिपाठ, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, सरिता सहगल, लक्ष्मी नारायण यादव, गोपी राजपूत, हरि सिंह केशवाल, मान सिंह यादव उपस्थित थे । अतिथियों की उपस्थिति में सरिता सहगल ने रिबन काटकर जननी 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत साफा व माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मान सिंह यादव का स्वागत भाषण हुआ । तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन हुआ । विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है नरसिंहगढ़ मे 20 करोड़ का अस्पताल, 75 लाख का ऑक्सीजन प्लांट, कुरावर में 7 करोड़ पीएससी बिल्डिंग का निर्माण , बोडा में 20 बिस्तर का हॉस्पिटल, तलेन में 6 बिस्तर का प्रसूति गृह था जिसे बढ़ाकर 16 बिस्तर का प्रसूति गृह किया गया है हम धीरे-धीरे विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्याम वात्रे ने किया व आभार BMO गौरव त्रिपाठी ने व्यक्त किया । इस मौके पर पीरुलाल भतकरिया, कैलाश मोहन यादव भारत सिंह यादव, नारायण सिंह यादव ,उत्तम सिंह चंदेल, गिरधारी लाल जाटव, शिव प्रसाद शर्मा, घनश्याम जाटव, कृष्ण पाल सिंह परमार, मनोज यादव मुकेशयादव लाल, भगवान सिंह राजपूत, श्याम जाट, पवन यादव, अमन चौहान, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।