उमरिया । नेकी की दीवार की परिकल्पना पर स्थानीय बस स्टैण्ड के रैन बसेरा में आयोजित आनंदम कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति पर शुरू किया गया यह कार्यक्रम गरीब , कमजोर एवं असहाय व्यक्तियों के जीवन मंे आनंद भरेगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग दान के रूप मंे वस्त्र, बर्तन एवं अन्य सामग्री दे रहे है उससे बड़े पुण्य का कार्य और नही हो सकता।
कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, दानदाताओ, व्यापारियांे, स्वयं सेवियांे एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस बात की बधाई दी की वे खुले हस्त से अपने घरों से जरूरतमंद लोगांे के उपयोग के लिए सामग्री लेकर आए । उन्होंने गरीब, कमजोर एवं असहाय लोगों का आव्हान किया कि वे अपनी जरूरत की चीजे जो उपलब्ध है उसे निषुल्क, बेहिचक लेकर जाएं और खुषियां मनाए। उन्होने कहा कि दूसरो को खुषियां बांटना ही असली आनंद है, इसलिये जरूरत इस बात की है कि कमजोरो की मदद के लिए तन, मन धन से सदैव तैयार रहें।
इस अवसर पर सेठ चिम्मनलाल, शंभूलाल खट्टर, श्री बनवारीलाल भिवानिया, रमेष लालवानी, सेवा निवृत्त आरईएओ दादा भाई (पाण्डेय), अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आनंदम श्री अवधेष सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ ऋषि पवार, तहसीलदार जीतेेंद्र तिवारी, उप संचालक कृषि एन पी सुमन, जिला आपूर्ति अधिकारी बालंेद्र शुक्ला, खनिज अधिकारी श्री पाण्डेय, सहायक आयुक्त आनंद सिन्हां, लीड बैंक प्रबंधक श्री गुप्ता, डीपीसी महेंद्र यादव, जिला षिक्षा अधिकारी रणमत सिहं, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास रीतेष दुबे, जिला आबकारी अधिकारी एस के उरांव ज्ञानेंद्र सिंह, शंकर सिंह, राहुल सिंह, एपीसी सुषील मिश्रा, बाला सिंह तेकाम, रूजदा खान क्रीड़ा अधिकारी, शेख सलीम जिला क्रीडा अधिकारी , सीएमओ अनिल दुबे, एसडीओ वन श्री वर्मा सहित अन्य आनंदक एवं जिले भर से आए लोग उपस्थित रहे।
सामग्री पाकर जरूरतमंदो के चेहरों मंे दिखी खुषियां
आनंदम कार्यक्रम में जहां एक ओर खुले हस्त से सामग्री देने वालों मंे आत्म संतोष झलका वहीं सामग्री पाने वाले जरूरत मंदों के चेहरों मे अपार खुषियां भी दिखी। किसी ने स्वेटर, किसी ने पैंट, किसी ने शर्ट, किसी ने कंबल, किसी ने बर्तन, जूते, मोजे, शाल, ट्रैक शूट, टी शर्ट, झोले आदि प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हुए जिला प्रषासन एवं मुख्य मंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान को दुहाई दी एवं मुक्त कंठ से सराहना की।
मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण
आनंदम कार्यक्रम में प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान दिये गये उदबोधन का एलईडी क माध्यम से सीधा लाईव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने अवलोकन करते हुए सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैप्पीनेस विभाग बनाने वाला मध्यप्रदेष देष का पहला राज्य है । उन्हांेने प्रत्येक जिले में आनंदम केंद्र खोलने , 85 प्रतिषत से अधिक अंक पाने वाले की फीस सरकार भरेगी , सभी को घर देना सरकार की प्राथमिकता में रहेगा, षिक्षा के पाठ्यक्रम में आनंद का पाठ जोड़ने, स्कूल में आनंद सभा का आयोजन करने, आनंदक के लिए आनलाइन पंजीयन कराने की सुविधा आदि की बात मुख्यमंत्री ने कही।
मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धन, दौलत एवं पद आनंद नही दे सकते जो जरूरतमंदो की मदद देने मे मिलती है। उन्होने कहा कि फकीरी मंे जो आनंद की अनुभूति होती है वह अमीरी में नही हो सकती ।
स्वयं सेवकों ने सहयोग में बंटाया हाथ
आनंदम कार्यक्रम से जुडे आनंदक श्री सुषील मिश्रा, श्री बाला सिंह तेकाम , शंकर सिंह, राहुल सिंह , अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह सहित नगर पालिका के स्टाफ ने जरूरत मंद लोगों को स्थल तक लाने और उन्हें अपने उपयोगिता की सामग्री लेने के लिए सतत जुटे रहे। इन स्वयं सेवकों के कारण जिले के कोने कोने से बस स्टैण्ड आने जाने वाले गरीब कमजोर एवं असहाय व्यक्ति आदि मकर संका्रंति के पावन पर्व पर निषुल्क उपयोगी सामग्री प्राप्त कर खुषियों का संसार लिये अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।