ब्यावरा,इंडिया तेज़  भगवत शर्मा अजनार नदी और अग्रवाल धर्मशाला के पास संचालित अंग्रेजी व देशी शराब दुकान पर ठेकेदार की मनमानी चरम पर हैं वहाँ हर क्वाटर व बियर की बॉटल पर बड़ा कर प्रिंट रेड से अधिक दाम वसूल रहे हैं,देखा गया की शहर में अलग अलग सभी दुकनों पर रेड में अंतर आ रहा हैं,अजनार नदी के पास संचालित दुकान तो सबसे अधिक रेड पर शराब बेचीं जा रही हैं हर बॉटल या क्वाटर पर 10 रूपये से लेकर 20 रुपए तक हर व्यक्ति से एक्स्ट्रा दाम लिया जा रहा हैं,वहीं बिल मांगने ठेके पर बैठा व्यक्ति स्पष्ट मना कर देता हैं,वहाँ कहता की अगर बिल लेना हो तो हमारी ऑफिस बस स्टेण्ड के पास हैं वहाँ चले जाओ वहीं बिल मिलेगा,हम तो ठेकेदार के आदमी हैं जैसा हमें बोला गया हैं की इस शराब की बोतल को इतने दाम में बेचना हैं हैं हम उसी रेड में बेचते हैं बाकि हमें कोई लेना देना नहीं हैं, साथ ही इन शराब दुकानदारों ने रेड लिस्ट भी नहीं लगा रखी हैं ,जिससे की यहां पता चल सके की कौन सी बॉटल कितने की है,जिससे इनकी चांदी हो रही हैं,