ब्यावरा इंडिया तेज़ भगवत शर्मा -सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में बनाए गए नियमों को दरकिनार कर नगर में घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग सरेआम किया जा रहा है। उसका उपयोग शहर की अधिकांश होटलों पर हो रहा हैं इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही केवल त्योहारों पर अधिकारी कुछ होटलों पर करवाई कर इतिश्री कर देते हैं,इस पर रोक लगाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। व्यवसायिक उपयोग किए जाने की जानकारी आम उपभोक्ताओं द्वारा अधिकारियों को दी जाती है लेकिन इसका कोई असर नहीं होता है। जिले में शहरी व ग्रामीण इलाकों में एचपी एजेंसी द्वारा संचालन किया जा रहा है। इन्हीं एजेंसियों के जरिए व्यवसाय करने वाले लोग घरेलू गैस का प्राप्त करते हैं। व्यावसायिक गैस सिलिंडर का कीमत 12 से 14 सौ रुपये के बीच है। लेकिन घर में प्रयोग किए जानेवाले घरेलू गैस सिलिंडर कालाबाजार में 800 से 900 रुपये है। होटल मालिक पैसे बचाने के लिए व्यावसायिक सिलेंडर के बदले घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इन दुकानदारों पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी की नजर पड़ती है। लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। रसोई गैस की कालाबाजारी व रिफिलिंग का अवैध कारोबार एजेंसी प्रबंधकों व प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
उपभोक्ताओं के हित में बनाए गए नियम दरकिनार,नगर की होटलों पर घरेलू गैस का सरे आम किया जा रहा व्यवसायिक उपयोग