राजगढ़ तलेंन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खण्ड तलेंन का विशाल पथ संचलन रविवार 15 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर से दोपहर 1:30 बजे प्रारम्भ हुआ ।जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः शिशु मन्दिर पंहुचा पथ संचलन में स्वयंसेवक कदम ताल मिलाकर घोष के साथ कदम ताल मिला कर चल रहे थे ।इससे पूर्व शिशु मंदिर प्रगाण में अतिथि परिचय राम कृष्ण यादव ,अमृत वचन धर्मेंद्र यादव, शुभाशीष हेमन्त शर्मा व बौद्धिक महेश यादव विभाग बौद्धिक प्रमुख निवासी करनवास ने दिया । पथ संचलन में इकलेरा, बावड़ीखेड़ा, टीकोद,उप खण्ड कार्यवाह एवं तलेंन नगर के कार्यवाह सहित लगभग 78 ग्राम के स्वयंसेवक समलित हुए । पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत पथ संचलन में स्वयं सेवकों पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा कुरैशी मोहल्ले में कुरैशी पंचायत ने स्वागत किया पुलिस व्यवस्था रही तैनात पथ संचलन के अवसर पर भारी तादात में पुलिस बल मौजूद था ।
कदम ताल मिलाकर निकाला विशाल पथ संचलन