ब्यावरा । विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टर व अस्पताल स्टाप ने एक साथ सपथ ली इस मौके पर बीएमओ डॉक्टर शरद साहू ने बताया की रक्तदान एक पुण्य कार्य हैं इसमें सभी सहभागी बनें। सामाजिक संगठन के अलावा लोग स्वैच्छिक रूप से भी रक्तदान कर सकते हैं। इसमें सभी लोगों को आगे आना चाहिए, दुर्घटनाओं में अक्सर लोग घायल होते रहते हैं। इनमें बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके परिवार का पता नहीं होता है। ऐसे में रक्त की कमी के कारण उनकी जान तक चली जाती है। ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन होता हैं लेकिन शिविर में पूर्ति नहीं हो पाती हैं। रक्त की कमी को सिर्फ रक्त से ही भरा जा सकता है। कोई भी व्यक्ति साल में ज्यादा से ज्यादा चार बार यानि हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। आपके द्वारा दान किए गए एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान उसके अवयवों को अलग कर बचाई जा सकती है। इस लिए सोचें नहीं और रक्तदान में हिस्सा लेकर पुण्य कि भागी बनें।