ब्यावरा, (भगवत शर्मा )युवा  शक्ति मंच द्वारा शहर की जीवनदायनी मां अजनार नदी के शुद्धिकरण के लिए अजनार बचाओ अभियान अनर्गत सीएम ओ सुषमा धाकड़ को ज्ञापन दिया गया,मंच के सदस्य राम भील ने बताया कि विगत वर्ष से चलाया जा रहे अभियान में नगर के युवा प्रत्येक रविवार को नदी के तट पर एकत्रित होकर श्रमदान करते है, आज मंच के सदस्यों ने नवागत सीएमओ सुषमा धाकड़ कों अजनार बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी दी और नपा प्रशासन से सहयोग के मांग की। सीएमओ सुषमा धाकड ने इस अभियान को सराहा और मंच के सदस्यों को आश्वस्त किया कि नपा प्रशासन आपके साथ है और शहर की जीवनदायनी अजनार नदी को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के हर प्रयास किए जायेगे *यह रखी गई प्रमुख मांगे* मां अजनार नदी मुल्तानपुरा अस्पताल रोड पुल पर शीघ्र जाली लगवाई जाए, अजनार नदी में मिल रही सीवेज पाईप लाईन को नदी से दूर कराए जाए। नदी तट पर पूजन सामग्री डालने के लिए कुण्ड बनवाया जाए,अजनार नदी रामेश्वर घाट पर गेट लगवाया जाय। यहां पर स्थाई नपा कर्मी की ड्यूटी लगवाई जाए। नदी के सभी घाट पर लाइट लगाई जाए।नदी मे कचरा फेखने वालो पर जुर्माना लगाया जाए।यहां रहे मौजूद* इस अवसर पर मंच के सदस्य कल्याण तोमर, यशवंत राजपूत, एलकार राव,गिरराज लववंशी,जय चौहान,समर्थ नागर, अजय गौड़, प्रशांत उपाध्याय, कपिल मीना,राहुल भंडारी सहित युवा मंच सदस्य मौजूद रहे