ब्यावरा। रूपेश वर्मा शासन की योजनाओं के द्वारा महिला बाल विकास के व सभी ब्लाॅक आंगनबाड़ी केंद्रों पर विगत दो माह पूर्व चने दिए गए थे,जिनका समय पर वितरण किया जाना था लेकिन कुछ आगनवाडी कार्यकर्ताओं की लापरवाही के चलते चने का वितरण नही किया गया और उन चनों को दबा कर रख लिया गया था,जिसकी आगनवाडी बच्चों के अभिभावक द्वारा शिकायत कि गई उसके बाद आगनवाडी कार्यकर्ता हरकत में आई ओर चने का वितरण किया गया। बाकि अभी भी कुछ वार्ड 18 की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओ ने चने का वितरण नहीं किया गया, उन्हें खराब बता कर दबा लिया गया हैं जिसकी जाँच होना चाहिए, वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड 18 गायत्री राठौर का कहना है कि हमें खराब चने दिए थें जिनकों हमने कुछ को बाॅट दिया बाकि गाय को डाल दिया गया। हमारे आॅगनवाडी पर खराब भोजन भी अता है हम थोडे शिकायत करने जाते है। साथ ही अन्य प्रकार की भ्रमित जानकारी उक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दी गई। उन्हौने माध्यन भोजन समूह द्वारां घटिया भोजन व खराब भोजन की देने की बात कही गई हैं,अब देखना यहां हैं आखिर विभाग इन पर कितनी कार्यवाई करता हैं,या केवल औपचारिकता ही बन कर रह जाऐगी। समय के पहले की बंद हो जाते है आगनवाडी केन्द्र वर्तमान समय में आंगनवाड़ी खुलने का समय सुबह 8ः30 का हैं लेकिन देखा गया की केंद्रों पर कार्यकर्त्ता 11बजे के पहले नहीं पहुँचे पा रही हैं, साथ ही नगर की आंगनवाड़ी समय के पहले ही बंद कर दी जाती इन आंगनवाड़ी केंद्रों पर 1 बजे के बाद ताले ही नजर आते।
दो माह पूर्व आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिए गए चनों का शिकायत के बाद हुआ का वितरण