ब्यावरा ।भगवत शर्मा ) नगरीय निकायों में नामांकन की आखरी तारीख के दिन भी कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई वहीं भाजपा ने कांग्रेस से आगे निकलते हुए सभी 14 नगरीय निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं, जबकि कांग्रेस फार्म जमा करने के अंतिम दिवस तक भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई। जिसके चलते नामांकन की अंतिम तारीख के चलते कांग्रेसियों ने अपने अपने वार्ड से नामांकन दाखिल किया हैं, अभी तक कुल ब्यावरा नगरीय निकाय से 126 नामांकन फार्म भरे जा चुके हैं, शनिवार नामांकन की आखरी तारीख होने से नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही,