तलेन इंडिया तेज़ न्यूज़ ( सतीश यादव ) नगर तलेन के यादव मोहल्ला मंडलोई पूरा में सोमवार रात्रि को झंडा आगमन का कार्यकम संपन हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के आसपास सहित दूरदराज गांव की 29 कीर्तन मंडलियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई तथा कार्यक्रम में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आने वाली सभी कीर्तन मंडलियों को श्रीफल व भेंट देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर काफी संख्या में कार्यक्रम में महिलाएं , पुरुष मौजूद रहे ।