ब्यावरा, (भगवत शर्मा )कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजगढ़ जिला अध्यक्ष इकबाल हुसैन ने अपने पद का त्याग करते हुए कांग्रेस पाटी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष के नाम प्रेशित किया है। इस्तीफे में अपनी बात रखते हुए इकबाल हुसैेन ने कहा है कि वह पिछले ३० वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे है और विगत १० वर्षों से आज तक राजगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत था। मेरे ३० वर्ष के राजनीतिक जीवन में मेरे द्वारा पार्टी के हर मोड़ पर हमेशा सेवा की है। मेरे द्वारा वर्ष १९९३ से आज तक विधानसभा लोकसभा और नगर पालिका चुनाव में ईमानदारी के साथ काम किया है। मेरे राजनीतिक जीवन में कभी मेरी पाटर्ए के साथ दगा करने का आरोप नहीं है। किंतु वर्तमान परिवेश में देखने में आ रहा है कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय से दूरी बना रही है, अल्पसंख्यक समुदाय की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। आगामी नगर पालिका चुनाव में देखने में आ रहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे राजगढ़ जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव किया गया है। अपने चहेतों को टिकट देकर नवाजा है। अल्पसंख्यक समुदाय की उपेक्षा की गई है। ऐसी परिस्थिति में मेरा कांग्रेस पार्टी में रहना संभव नहीं है,
कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष ने पद व कांग्रेस पार्टी सदस्यता से दिया इस्तीफा