ब्यावरा -( रिपोर्ट - भगवत शर्मा )नगरी निकाय में अब प्रचार प्रसार तेज हो गया हैं, प्रत्याशी अपने मतदाताओं के घर घर आशीर्वाद लेने डोल धमाको के साथ वार्ड में पहुंच रहे हैं,शुक्रवार को नगर के वार्ड 4 के प्रत्याशी दीपक जाट अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 4 में ढोल धमाकों के साथ पहुँचे उन्होंने वार्ड 4 के मतदाताओं से में घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया,उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता थे, उन्होंने ने भी अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, वहीं वार्ड 4 में इस बार हैं काटे की टक्कर बताई जा रही हैं दीपक जाट पूर्व पार्षद है वह अपने वार्ड में किए गए कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गिरीश शाक्यवार वह भी वार्ड 4 में वोट जुटाने में लगे हुए हैं,तो वहीं वार्ड 4 से आप आदमी पार्टी से चुनाव में आशीष चौधरी वह भी पीछे नहीं हैं वहाँ अपने प्रतिद्वंदीओ को पूरी तरह से टक्कर देने में जुटे हैं, वहा रात दिन वार्ड में नागरिकों से मिल रहे हैं, साथ ही अन्य निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश ससेन और निर्दलीय नीरज शिवहरे मैदान में है जो पूरा जोर लगा रहे हैं,वार्ड 4 में आम आदमी पार्टी अच्छी मजबूत पकड़ बनाने में लगी हुई हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गिरीश शाक्यवार वार्ड 4 से पिछड़ते हुए लग रहे इस तरह की चर्चा वार्ड वासियों में है, वार्ड 4 से भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर बताई जा रही है,
वार्ड 4 में भाजपा-आम आदमी पार्टी में टक्कर , कांग्रेस पिछडी