दतिया आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थायें म.प्र. के निर्देश पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में दिनांक 14 जनवरी से 26 जनवरी 2017 तक सदस्यता वृद्धि अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरूआत दतिया जिले में भी की जायेगी। इस बावत् दिनांक 13 जनवरी 2017 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दतिया में शाखा प्रबंधकों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सहकारिता विभाग के संभागीय आयुक्त सहकारिता श्री आरके वाजपेयी ने भी अभियान के सुचारू संचालन बावत् मार्गदर्शन एवं निर्देश दिए कि जिले के सभी कृषकों को प्राथमिकता कृषि साख संस्थाओं के सदस्य बतनाया जाये एवं ऐसे सभी सदस्यों के सहकारी बैंक में खाते खोले जाए। सदस्यों को सहकारी अऋणों के काम जैसे शून्य प्रतिशत ब्याज, मुख्यमंत्री कृषि ऋण सहायता योजना की छूट एवं उचित गुणवत्ता पूर्व उर्वरक के प्रदाय के काम की जानकारी दी जाये। सहकारिता विभाग एवं सहकारी बैंक के वरिष्ठ कर्मचारियों को इस अभियान के संचालन बावत् शाखावार संयुक्त नोडल अधिकारी भी बनाए गए है। जो संबंधित संस्थाओं में सदस्यता वृद्धि बावत् सतत् निगरानी एवं मार्ग दर्शन देंगे। कार्यशाला में सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री आरपी मिश्रा, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक श्री आरएस भदौरिया ने भी संस्थाओं के प्रबंधकों को सदस्या वृद्धि के संबंध में जानकारी दी।