ब्यावरा, ( भगवत शर्मा )राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शहीद कॉलोनी सेंटर के द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम में सेवाकेंद्र की संचालक ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी व कार्यक्रम में आए सभी अतिथियो ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया, इस मोके पर डॉ केसी मिश्रा ने कहा डॉक्टर और मरीज के साथ आत्मिक प्रेम व पारिवारिक संबंध होता है जो अपनी बातें वह सहज रीति से कह सकते हैं, वहीं डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा कि हम सब डॉक्टर तन की बीमारी को ठीक करते हैं लेकिन ब्रम्हाकुमारी के द्वारा मन की बीमारी को ठीक किया जाता है जो मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए राजयोग मेडिटेशन के द्वारा मन को स्वस्थ बनाने का विधि ब्रम्हाकुमारी दीदीयो द्वारा सिखाई जाती है । वही डॉ कोमल दांगी जी ने कहा कोविड-19 के समय मुझे सेवा करने का मौका मिला मैं अपना सौभाग्य समझता हूं कि भगवान ने मुझे इस लायक बनाया है और आने वाले समय में भी ऐसी सेवा करता रहूंगा इस प्रकार आए हुए सभी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी अंत सभी आए हुए चिकित्सक गणों को ईश्वरीय सौगात स्लोगन के रूप में भेंट किए गए ।