ब्यावरा। नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में जिले की चार नगरीय निकायों ब्यावरा, सुठालिया, राजगढ़ एवं खुजनेर में छुटपुछ घटनाओं को छोडक़र शांतिपूर्ण चुनाव हुए। शाम 05 बजे तक सर्वाधिक मतदान प्रतिशत खुजनेर में रहा, यहां खुजनेर में 85.98, सुठालिया में 84.37, राजगढ़ में 70.23 और ब्यावरा में 68.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। प्रथम चरण में खुजनेर में सर्वाधिक और सबसे कम ब्यावरा में मतदान हुआ। प्रथम चरण के चुनाव में चारों नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों में प्रारंभिक रूप से शाम 5 बजे तक कुल 56,857 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर 63 वार्डो के उम्मीद्वारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया। प्रथम चरण के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी एवं सबंधित नगरीय निकायों के रिटर्निंग ऑफीसर भ्रमण पर रहे।
छुटपुट घटनाओं को छोडक़र शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ जिले की चार नगरीय निकायों में प्रथम चरण का मतदान