ब्यावरा, ( भगवत शर्मा )मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव का द्वितीय चरण संपन्न हो चुका है. इसी के तहत प्रदेश के सीहोर जिले की ग्राम पंचायत फागिया की एक महिला प्रत्याशी ब्यावरा सुठालिया रोड निवासी रमेश जायसवाल की पुत्री श्रीमती पुष्पा जायसवाल ने अपने गांव के निकट तम प्रतिद्वंदी बड़े दिग्गजो को कड़े मुकाबले में एक तरफा शिकस्त दी,जीत की ख़ुशी में गांव वासियों ने जम कर जश्न मनाया , गांव में खुशी की लहर है, उनके छोटे भ्राता नितिन जायसवाल ने बताया की मेरी बड़ी बहन पुष्पा जायसवाल में बचपन से ही कुछ करने की क्षमता थी ,वहाँ हमेशा हंसमुख और कुशल स्वभाव की रही है इसी स्वभाव के चलते जनता ने उनको अपना प्रतिनिधि चुना है उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त दी,बहन को सारी प्रेरणा,कुशल नीति मेरी माँ कांता जाययसवाल से मिली है में उनकी जीत पर परिवार सहित बधाई देता हूँ ,वहीं उनके ईस्ट मित्रो व मिलने जुलने वाले ने नव नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती पुष्पा सुनील जायसवाल को जीत की बधाई दी,