दतिया | 15-जनवरी-2017 मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का मुस्लिम आवाम की ओर से श्री सद्दन ठेकेदार के नेतृत्व में स्थानीय निचरौली रोड़ पर मकर संक्राति के अवसर पर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थितजन ने मकर संक्राति की शुभकांमनाएं दी तथा आयोजित सहभोज में भाग लिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक के निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, श्री बाबू खां हाजी, श्री मौलाना तईब खांन, श्री इकबाल खांन, श्री सत्तार बाबा, डॉ. सलीम कुरैशी, श्री मम्मू किलेदार, श्री राहत अली जैदी, श्री रफीक राईन, श्री दीपू सचदेवा, श्री बृजमोहन शर्मा सहित अन्य जन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दतिया मुस्लिम आवाम ने मकर संक्राति पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का स्वागत किया -