ब्यावरा,कन्या शाला संकुल के अंतर्गत आने वाले अंश कॉन्वेंट स्कूल विगत दो सालों से बंद है मगर शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते वहाँ अभी तक शिक्षा विभाग के पोर्टल से नहीं हटा वहाँ अभी भी ऑनलाइन दिखाई दे रहा है,ऐसे और भी कई स्कूल है,जिसके कारण ऑनलाइन दुकानदार बेझिझक होकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जिसका खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है, कन्या शाला में सत्यापन कराने आए अभिभावकों ने बताया कि ऑनलाइन वाले क़ो जानकारी नहीं होने के कारण बंद स्कूल में बच्चों का आरटीई रजिस्ट्रेशन कर रहे और उनका सत्यापन भी शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है, बंद स्कूल का सत्यापन कैसे हो रहा यह हमारी सोच से परे है, हम लोग रजिस्ट्रेशन की कॉपी लेकर कन्या शाला स्कूल आए लेकिन संकुल में बैठे जिम्मेदारों का यहां कहना है कि सत्यापन होने के कारण अब दूसरा स्कूल मिलने कि कोई उम्मीद नहीं है, स्कूल बंद हो चुका है इसमें हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं अब जो होगा वह डीईओ ऑफिस से होगा, आरटीई ऑनलाइन पर चढ़े होने और स्कूल बंद होने के कारण हम इसमें कुछ नहीं कर सकते है, ऐसे में हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है, वैसे ही कोरोना कॉल के चलते दो साल बर्बाद हो गए ऐसे में एक साल और खराब होने की जैसी स्थिति बन रही है, अब हमें अपने नौनिहालों की चिंता हो रही है, सत्यापन की अंतिम तारीख 15 जुलाई है, इसके पहले कुछ हो पाता तो ठीक नहीं तो हमारे पास इंतजार के शिवाय कुछ नहीं है,शिक्षा विभाग को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े, और शासन का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल सके,वहीं अंश कान्वेंट संचालक डीईओ ऑफिस राजगढ़ में स्कूल बंद कराने दो बार आवेदन दे चुका है,लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते पोर्टल से स्कूल का नाम नहीं हटाया गया