ब्यावरा। ( रिपोर्टर - भगवत शर्मा )विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत की प्रांत बैठक अशोक नगर में संपन्न हुई जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई और कुछ नए दायित्वों की घोषणा भी की गई बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रान्त कार्यअध्यक्ष केएल शर्मा, प्रान्त मंत्री पप्पू वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश चौहान की उपस्थिति में कई निर्णय हुए। जिसमें श्रीमती रिंकू सुनेरी को विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति की विभाग संयोजिका, हर्षवर्धन तोमर को विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री बनाया गया। बैठक में विहिप में प्रत्येक जिले में सेवा कार्य, संस्कार विद्यालय, संस्कार शाला शुरू करने, हितचिंतक अभियान को शुरू करने की बात अधिकारियों ने कही। जबकि संगठन के विस्तार की योजना भी बनाई गई। बैठक में मध्यभारत प्रान्त के पदाधिकारी मौजूद थे।
रिंकू सुनेरी विभाग संयोजक, हर्षवर्धन तोमर बने जिला मंत्री अशोकनगर में आयोजित विहिप की प्रान्त बैठक में हुई घोषणा