ब्यावरा।(भगवत शर्मा ) सुठालिया समीपस्थ गांव मऊ वाले स्व रोडजी प्रजापति, पर्वत प्रजापति के पूज्य पिताजी एवम मोहित, लक्ष्य के दादाजी श्री जगन्नाथ प्रजापति का 10 जुलाई देवशयनी ग्यारस को सुबह 7 बजे 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव सहित समाज मिलने जुलने वालो में गहरा शोक छा गया। वे धार्मिक सहज सरल मिलनसार व्यक्ति थे, वे कुछ समय से अस्वस्थ थे, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए, वे सुबह उठे चाय पीने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी से कहा की आज क्या हैं पत्नी ने कहा की आज तो रविवार हैं उन्होंने कहा की तिथि में क्या है पत्नी ने ग्यारस की कहा की आज तो देवशयनी ग्यारस हैं। जिसके कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया। उनकी शव यात्रा निज गांव मऊ में मुक्ति धाम तक आतिश बाजी के साथ निकली गई। उनकी शवयात्रा में मऊ के नव निर्वाचित सरपंच अमृत लाल भिलाला, प्रजापति समाज के अध्यक्ष कैलाश मालवीय, हेमराज प्रजापति, ग्यारशीराम प्रजापति, प्रेमनारायण प्रजापति, अमरसिंह प्रजापति, शिव प्रजापति सहित समाज के गणमान्य जन एवम गांव के कई लोग शामिल हुए। लोगो का कहना था की ऐसी मुक्ति हर किसी को नही मिलती हैं। मुक्तिधाम पर चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र पर्वत प्रजापति एवम नाथी मोहित प्रजापति, जमना लाल प्रजापति, लक्ष्मीनारायण प्रजापति ने दी।