ब्यावरा, ( रिपोर्ट - भगवत शर्मा )प्रोग्रेसिव हाइट्स स्कूल में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शहीद कालोनी के द्वारा मीडिया स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अथिति sdm उपाध्याय,एसडीओपी नेहा gour जिला प्रभारी ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी, अरविंद सक्सेना रहे, कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी दीदी पत्रकार श्याम चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार कमल खस,गजराज सिंह मीणा सहित सभी पत्रकारों ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,इस अवसर पर एक नन्हीं बालिका आशी दांगी ने स्वागत नृत्य किया,सुनीता अग्रवाल ने संस्था का परिचय दिया और कल्पतरु प्रोजेक्ट के बारे में संक्षिप्त रूप में सुनाया,वहीं एसडीएम श्री उपाध्याय ने बताया कि ब्रम्हाकुमारी एक ऐसी संस्था है जिसमें अनेक गतिविधियां चलती रहती है,आज मुझे पत्रकारों के बीच में आ कर बहुत खुशी हुई,हमें हर खबरों से अवगत कराने वाले हमारे मीडिया कर्मी है, एसडीओपी नेहा gour ने कहा की ब्रह्माकुमारी एक ऐसी संस्था है जो एक परमात्मा को मानती हैं और एक ही श्रृंखला में जोड़ कर रखती हैं |आज दुनिया में जाति धर्म ऊंच-नीच इन सभी बंधनों को तोड़कर एक ईश्वर की तरफ इशारा करने वाला ये ब्रह्माकुमारी संस्था बहुत ही नेक कार्य कर रही हैं,वहीं मंचासीन पदाधिकारियों ने अपने अपने उद्बोधन दिए,ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी ने सभी पत्रकारों को विशेष शुभकामनाएं दी, कल्पतरू प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी ने वृक्षारोपण किया, इस मौके पर समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा मीडिया स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित