राजगढ़ जिले में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार 13 जुलाई, 2022 को द्वितीय चरण में नगरीय निकाय नरसिंहगढ़, सारंगपुर, कुरावर, बोड़ा, पचोर, तलेन, खिलचीपुर, छापीहेड़ा, जीरापुर एवं नगरीय निकाय माचलपुर में मतदान प्रातः 07 बजे से शाम 05 बजे तक सम्पन्न होंगे। इस हेतु मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए प्रातः मतदान सामग्री प्राप्त कर रवाना हुए। नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के माध्यम से उक्त दसों नगरीय निकायों के द्वितीय चरण में कुल 1,50,086 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष दीक्षित द्वारा नगर पालिक परिषद नरसिंहगढ़ एवं सारंगपुर तथा नगर परिषद कुरावर, बोड़ा, पचोर, तलेन, खिलचीपुर, छापीहेड़ा, जीरापुर एवं माचलपुर के समस्त 153 वार्डो में निर्वाचन हेतु समस्त वार्डो में 222 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। यहां कुल 1,50,086 मतदाता अपने मताधिकारी का उपयोग ई.वी.एम. के माध्यम से कर अपना निर्णय ई.वी.एम. में बंद करेंगे। नरसिंहगढ़ नगर पालिक परिषद अंतर्गत कुल मतदाता 26,549 है। इनमें पुरूष मतदाता 13,251, महिला मतदाता 13,296 एवं अन्य मतदाता 02 शामिल है। नगर पालिक परिषद सारंगपुर में कुल मतदाता 31,684 है। इनमें पुरूष मतदाता 16,066, महिला मतदाता 15,616 एवं अन्य मतदाता 02 शामिल है। नगर परिषद कुरावर में कुल मतदाता 15,164 है। इनमें पुरूष मतदाता 7,634, महिला मतदाता 7,530 शामिल है। नगर परिषद बोड़ा में कुल मतदाता 7,318 है। इनमें पुरूष मतदाता 3,710, महिला मतदाता 3,608 शामिल है। नगर परिषद पचोर में कुल मतदाता 19,910 है। इनमें पुरूष मतदाता 10,096, महिला मतदाता 9,814 शामिल है। नगर परिषद तलेन में कुल मतदाता 7,632 है। इनमें पुरूष मतदाता 3,834, महिला मतदाता 3,798 शामिल है। नगर परिषद खिलचीपुर में कुल मतदाता 13,749 है। इनमें पुरूष मतदाता 6,844, महिला मतदाता 6,905 शामिल है। नगर परिषद छापीहेड़ा में कुल मतदाता 6,182 है। इनमें पुरूष मतदाता 3,128, महिला मतदाता 3,054 शामिल है। नगर परिषद जीरापुर में कुल मतदाता 14,531 है। इनमें पुरूष मतदाता 7,430, महिला मतदाता 7,100 शामिल है। नगर परिषद माचलपुर में कुल मतदाता 7,367 है। इनमें पुरूष मतदाता 3,724, महिला मतदाता 3,643 शामिल है। समा.क्र./531/031/07/2022 ........0...... फोटो क्रं. 01 से 07