राजगढ़ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने कहा कि राजगढ़ जिले के कुछ इलाके अगले 24 घंटों में अचानक बाढ़ आने के लिए रेड जोन और ब्राउन जोन में हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारी एवं अमला सतर्क और तैयार रहें। कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान ने बताया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट एवं मूसलाधार बारिश एवं गरज चमक सहित बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए 13 जुलाई, 2022 को समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिले के कुछ इलाके अगले 24 घंटों में अचानक बाढ़ आने के लिए रेड जोन और ब्राउन जोन में -कलेक्टर आज जिले के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में शैक्षिक अवकाश घोषित