दतिया | 15-जनवरी-2017 मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का बड़ौनी पहुंचने पर श्री आशीष खरे, एडवोकेट आदित्य खरे के नेतृत्व में शाल एवं श्रीफल से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़ौनी मेरी पहली प्राथमिकता में है और इसके विकास में कसर नहीं रहने देंगे। बड़ौनी में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि बड़ौनी को नगर परिषद बनाने से लेकर पेयजल की समस्या का निदान किया गया है। गांव में सड़के, साफ-सफाई की व्यवस्था हुई है। इसके अलावा यहां पर रूलर हैल्थ रिसर्च सेंटर खोला गया है। जो कि प्रदेश का पहला रिसर्च सेंटर है। इस सेंटर के खुल जाने से यहां के लोगों को न केवल सुविधायें मिलेगी बल्कि बड़ौनी का नाम पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध होगा। इस दौरान मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा सामूहिक भोज में भी भाग लिया गया। स्वागत कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित बड़ौनी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विनय यादव, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, श्री बलदाऊ यादव, श्री मुकेश यादव, श्री पप्पू पचौरी, उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सैना, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलू चौबे, श्री बड़े राजा परमार, एडवोकेट श्री सीताराम गुप्ता, श्री अशोक कांकोरिया, श्री धर्मेन्द्र चौबे, श्री रामस्वरूप सेन, श्री शिवा राजा, श्री नरेश यादव, श्री सुमित गुप्ता, श्री बॉबी बुन्देला, श्री तुलसी सेठ, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री केपी श्रीवास्तव, श्री आरबी श्रीवास्तव, श्री नीरज श्रीवास्तव, श्री दाऊ खरे, तहसीलदार श्री दीपक शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री जेपी श्रीवास्तव साहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन उपस्थित रहे। नगर के लिए दो कचरा वाहन एवं एक ट्रैक्टर का लोकार्पण जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा नगर में घूमकर कचरा एकत्र करने के लिए दो वाहन तथा एक ट्रैक्टर टाली का लोकार्पण किया। इन वाहनों के उपलब्ध हो जाने पर नगर में स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार हो गया।
बड़ौनी के विकास में कसर नहीं रहने देंगे - मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बड़ौनी पहुंचने पर जनसम्पर्क मंत्री का हुआ भव्य स्वागत