ब्यावरा, ( रिपोर्ट - भगवत शर्मा )शहर थाना पुलिस टीम को डकैती की तैयारी करते हुये सूचना प्राप्त हुई कि 5 से 6 व्यक्तियों द्वारा जगन्यापुरा रोड़ पुलिया के पास दो मोटर सायकिल लेकर हथियार से लैस है और बापची जोड़ के पास पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की तैयारी कर रहे है सूचना पर, शहर थाना प्रभारी राजपाल राठौर ने तत्काल टीमे बनाकर संदेहियों की घेराबंदी कर उन्हे पकड़ा गया जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे आसपास के लोगो के सहयोग से एवं पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमे से 6 मे से 1 व्यक्ति अंदेरा का लाभ लेकर भाग गया उक्त 05 व्यक्तियों द्वारा अपने नाम सूरज सोनी उम्र 20 साल निवासी किला अमरगढ थाना कालीपीठ, गजराज तंवर उम्र 19 साल निवासी पाटरी जोड थाना कालीपीठ को गिरफ्तार किया गया एवं 03 बाल आपचारी थे जिनको अभिरक्षा में लिए गये एवं एक भागे हुए व्यक्ति का नाम पवन तंवर निवासी बावडी खेडा का होना बताया पूछताछ पर घटना करना स्वीकार किया आरोपियों की जामा तलाशी पर घटना करने के लिये प्रयुक्त किये गये हाथियार सूरज सोनी से एक 315 बोर का देशी कट्टा व 01 जिन्दा राउण्ड, गजराज से एक लाठी, व 03 बाल आपचारीयो से एक लोहे का सरिया, लोहे का पाइप, लाठी जप्त की गई एवं घटना प्रयुक्त दो मोटर सायकल बिना नंबर मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर लाल काले कलर की कीमती 65,000 रूपये एवं दूसरी मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर जिसकी कीमत करीबन 70,000 रुपये को जप्त की गई, आरोपीगणों के विरूध्द अपराध क्रमांक 403/2022 धारा 399, 402 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों से हिकमातमली से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अन्य वारदातो को अंजाम देना भी कबूल किया गया, आरोपीगणों ने ढाई माह पूर्व जगन्यापुरा रोड़ पर मो.सा. से जा रहे महिला-पुरूष के साथ वारदात कर कान की मुरखी, पैरो की पाटली मारपीट कर छुड़ाना बताया जिसका थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 229/2022 धारा 392, 394 भादवि का पंजीबध्द है,9 जुलाई को सुनसान जगह मवेशी चरा रहे किसान से मारपीट कर कान के कुण्डल व नगदी लूटने की घटना अपने अन्य साथियो के साथ करना भी स्वीकार किया गया जिसका भी थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 398/2022 धारा 392, 394 भादवि का पंजीबध्द है, आरोपीगणों के कब्जे से दोनो घटनाओ में लूटा गया मशरूका सोने की मुरकी, चांदी की पाटली एवं नगदी 2000 रूपये कुल मशरूका ₹2,00,000 रूपये का जप्त किया गया आरोपीगण गैंग बनाकर लोगो के साथ मारपीट कर लूट की घटना करने के आदि है इनके एक और अन्य साथी बाल आपचारी को अभीरक्षा मे लिया गया, अन्य साथी आरोपियों की तलाश जारी है,
पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की तैयारी कर रहे, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा