तलेन नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल 13 जुलाई बुधवार को होना है। इसमें नगर परिषद तलेंन में भी 15 वाडो के पार्षद पदों के लिए मतदान किया जाएगा। मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां निर्वाचन अधिकारियों ने कर ली है। यहां मतदान के लिए 6 स्थानों पर कुल मिलाकर 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें एक आदर्श केंद्र भी है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नगर परिषद तलेन के 15 वार्डो में पुरुष मतदाता 3 हजार 834, महिला मतदाता 3 हजार 798 सहित कुल 7 हजार 632 मतदाता हैं। नगर परिषद पार्षद पद के लिए 15 वार्डों के लिए 69 मैदान में है जिसमें से 3 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों द्वारा अपना समर्थन दिया गया।
नगर परिषद तलेन के 15 वार्ड पार्षदों के लिए 7 हजार 632 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग