ब्यावरा, ( रिपोर्ट भगवत शर्मा )अखिल भारतीय विद्यार्थी छात्र छात्राओं ने मंगलवार को ब्यावरा पब्लिक स्कूल में हंगामा खड़ा कर दिया, विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट ने स्कूल में पढ़ने वाले 1 छात्र को बिना किसी कारण टीसी देकर स्कूल से निकालने की धमकी दी गई थी,इसी बात को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए, उन्होंने इसका कारण प्राचार्य से पूछा काफी देर तक प्राचार्य और अखिल भारतीय विद्यार्थियों के बीच बहस चलती रही, अखिल भारतीय विद्यार्थियों का कहना कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को बिना किसी कारण टीसी देकर उसे स्कूल से क्यों निकाला जा रहा है, इस तरह उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं, स्कूल कि इस तरह दादागिरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा वह छात्रों के हित में हमेशा खड़ा है,वहीं स्कूल प्राचार्य का कहना है कि छात्र आए दिन स्कूल छात्र छात्राओं को भड़काता रहता है उसका पढ़ाई में कम और नेतागिरी में ज्यादा ध्यान है,इन्ही कारणों के चलते छात्र को स्कूल से निकाल दिया जाता है,स्कूल इस प्राचार्य और अखिल भारतीय विद्यार्थियों के बीच करीब 1घंटे तक बहस चलती रही, उसके बाद दोनों के बीच सहमति बनी और मामला शांत हुआ,