दतिया | 15-जनवरी-2017 मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का ग्राम खिरिया (सिजौरा) पहुंचने पर श्री सूरज कुशवाहा (पटैल), श्री चप्पू कुशवाहा (पटैल), श्री नन्ना कुशवाहा उपरांय और श्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित अन्य कुशवाहा समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन व कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुशवाहा समाज के ऊपर कोई भी मुसीबत आए मुझे बेधड़क बताए आपकी मुसीबत का तत्काल हल निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूँ आगे भी जीजान लगाकर विकास के कार्य करते रहेंगे जथा कुशवाहा के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब और किसान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान श्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं जनपद सदस्य श्री लला रजक ने अपने विचार व्यक्ते करते हुए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा कराए गए विकास कार्यो का उल्लेख किया। इस दौरान पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक के अलावा सर्वश्री विनय यादव, जीतू कमरिया, कमलू चौबे, प्रमोद वैध, बड़े राजा आदि उपस्थित रहे।
कुशवाहा समाज के विकास में जी जान लगा देंगे - मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ग्राम खिरिया (सिजौरा) में कुशवाहा समाज द्वारा जनसम्पर्क मंत्री का भव्य स्वागत