तलेन - आज़ादी अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए अपील की हैं, जिसके लिए सभी नगर परिषदों को जिम्मेदारी दी गयी है, नगर में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया। गया इसी कड़ी में गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई जो कि हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः हायर सेकेंडरी स्कूल पहुची जहाँ रैली का समापन हुआ. जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहम्मद अशफाक सहित नगर परिषद कर्मचारी शिक्षकगण छात्र सम्मिलित हुये.