ब्यावरा,( भगवत शर्मा )शनिवार को ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे पीपल चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया गया इस मौक़े पर विधायक रामचंद्र दांगी ने अपने उद्बोधन मे कहा की दो दिन पहले गो माता की रेल्वे ट्रैक पर हुई मौत, गो संरक्षण हेतु उदासीन शासन एवं प्रशासन के रवेय्या को लेकर संपूर्ण कांग्रेस पार्टी मे रोष व्याप्त है,यदि प्रशासन गो संरक्षण के लिये उचित कदम नही उठाता है तो जल्द ही जिले स्तर पर उग्र आंदोलन किया जायेगा। उसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदारको ज्ञापन सौपा गया । इस मौके पर ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तँवर, जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधीयां, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भारत वर्मा , विजय बहादुर सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूनम मेवाडे, लक्ष्मी नारायण यादव, गंगा चौहान ,कपिल शिवहरे, कैलाश कुशवाह,अर्पित शर्मा, जगदीश दांगी, ज्ञानु विजयवर्गीय , विष्णु दांगी , फुलसिंह वर्मा, अशोक क्रांति, रामगोपाल मीना, गिरिराज शाक्यवार,सोनू शाक्यवार, राजू वर्मा, कैलाश बारोठ, रामनारायण भारती, शिव नारायण अहिरवार, कान्हा वर्मा, सन्नि विजयवर्गीय, नरेंद्र तिवारी, कमलेश नामदेव ,राहुल दांगी, जगदीश सेन, फरीद अहमद, लक्की दांगी,ललित सोलंकी, जगदीश प्रजापतिप्रजापति, सुरेश सुमन एवम समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे पीपल चौराहा पर किया गया धरना प्रदर्शन