ब्यावरा (रिपोर्ट भगवत शर्मा ),एसडीओपीनेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना ब्यावरा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अबैध मादक पदार्थ के विक्रय, तस्करी और परिवहन पर लगाम कसने हेतु थाना प्रभारी शहर निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में एक पुलिस टीम गठित की गई है एवं विश्वास पात्र मुखबिर लगाये गये हैं। दिनांक 28 जुलाई को दिन में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रधुमन मीना अपने साथ राजकुमार मीना के साथ मोटर सायकल से दो व्यक्ति कुम्भराज से स्मैक लेकर ब्यावरा आ रहा है सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा शिवानी होटल ए बी रोड पहुंचकर बैठकर इंतजार किया जो थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो ब्यक्ति मोटर सायकल से आये जिन्हे घेराबंदी कर शिवानी होटल के पास पकड़ा । सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिँह राठौर ने बताया कि हमारे द्वारा नाम पता पूछे तो उन्होंने अपने नाम प्रधुमन मीना उम्र 20 साल निबासी मुड़िया खेड़ा और राजकुमार मीणा उम्र 23 साल निबासी घोरला खेड़ा थाना कुम्भराज जिला गुना का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर प्रधुमन के कब्जे से 10 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,00,000 रूपये का मिलने से मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी राजकुमार से एक मोटर सायकल हीरो HF डीलक्स MP08 MX 4056 से जप्त किया गया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से 10 ग्राम स्मैक कीमती 1लाख रुपये व एक मोटर सायकल HF डीलक्स जप्त